Site icon Yashbharat.com

भाजपा की पहली सूची जारी: 44 प्रत्याशियों का एलान, जानें किसे मिला टिकट

images 28 1

भाजपा की पहली सूची जारी: 44 प्रत्याशियों का एलान किया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 44 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कई मुस्लिम नाम भी शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई थी।

भाजपा के लिए सोमवार को ही लिस्ट जारी करना इसलिए जरूरी था, क्योंकि पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। बता दें, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जहां तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम

  • पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होगा।
  • दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर मत डाले जाएंगे।
  • तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • हरियाणा के साथ वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगा।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर लिया गया।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों में से अधिकांश पर उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। कुछ सीटों पर अभी सहमति नहीं बनी है। अब 29 अगस्त को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की फिर से बैठक होगी, तब शेष नामों पर भी मुहर लग जाएगी।

Exit mobile version