कांग्रेस से BJP ने छीनी अमरवाड़ा सीट, कांटे की टक्कर, 12 राउंड में आगे रही कांग्रेस
कांग्रेस से BJP ने छीनी अमरवाड़ा सीट, कांटे की टक्कर, 12 राउंड में आगे रही कांग्रेस
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाए के बाद कांग्रेस और कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट को उपचुनाव में भाजपा अपने लिए आसान मान रही थी, पर जीतने में पार्टी को पसीना आ गया। पहले पांच को छोड़कर 17वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा इनवाती आगे चल रहे थे।
लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा को 15,039 मतों की बढ़त मिली थी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देवीराम भलावी 28,723 वोट ले गए। इसे भी कांग्रेस की हार का बड़ा कारण माना जा रहा है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भलावी को 18,231 मत मिले थे।
अंतिम चार चरणों में भाजपा के कमलेश शाह ने बढ़त बनाई। कुल 20 में से 12 राउंड में कांग्रेस आगे रही। इस बीच दो ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतगणना रोकी गई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को घेरा। अंततः भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 3027 मतों से विजयी घोषित किए गए