Latest

Amarwada by Election Result Announced: बीजेपी 1546 वोट से जीती अमरवाड़ा उप चुनाव, आधिकारिक घोषणा बाकी

Amarwada by Election Result Announced: बीजेपी 1546 वोट से जीती अमरवाड़ा उप चुनाव, आधिकारिक घोषणा बाकी

Amarwada by Election Result: बीजेपी 1546 वोट से जीती अमरवाड़ा उप चुनाव, आधिकारिक घोषणा बाकी है। अमरवाड़ा में कांग्रेस पीछे, भाजपा जीत की ओर पहुंच गई है। आखिरी राउंड में 647वोट से आगे है। एमपी के अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव की काउंटिंग में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जारी है। अमरवाड़ा नया विधायक कौन होगा इसका फैसला आज हो जाएगा। 15 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की लीड बरकरार रही। भाजपा 18वें राउंड के बाद 647 वोट से आगे है।

कमलेश शाह तीन बार के विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उपचुनाव हैं। हर्रई महल से वो ताल्लुक रखते हैं, लिहाजा चुनाव में महल की प्रतिष्ठा जुड़ी है। वहीं आंचलकुंड धाम के सेवादार के बेटे और सोसायटी में सेल्समैन के पद से इस्तीफा देकर धीरन शाह कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय गोंडवाना पार्टी से देवीराम भलावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में उन्हें 15 हजार से अधिक मत मिले थे, लिहाजा चुनाव त्रिकोणीय है।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान हुआ था

 

विधानसभा उपचुनाव में 79.74 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बीते लोकसभा चुनाव से 4 और बीते विधानसभा चुनाव से 9 प्रतिशत कम था, लेकिन बारिश और बोनी का सीजन होने के कारण ये मतदान प्रतिशत कम नहीं कहा जा सकता।

MP Assembly By-Poll Elections Result: भाजपा ने नहीं छोड़ी कोई कसर

 

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा की ओर से सीएम मोहन यादव, मंत्री संपतिया उइके, प्रहलाद पटेल सांसद विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष शसमेत आधा दर्जन नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाले रखी थी।

मोहन यादव ने तीन बार क्षेत्र का दौरा किया। वहीं संपतिया उइके तो अमरवाड़ा में ही डेरा डाले रहीं। वहीं संगठन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा और तमाम नेता लगातार प्रचार में जुटे रहे।

नकुल नाथ को हार का सामना करना पड़ा था, फिर है अग्निपरीक्षा

 

लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद एक बार फिर कमल नाथ और नकुल नाथ ने अमरवाड़ा में चुनाव प्रचार किया। वहीं दूसरी ओर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व विधायक सुखदेव पांसे और कई आदिवासी विधायकों ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया।

राउंड में पार्टी मिले मत

 

राउंड में पार्टी मिले मत
पहला राउंड
भाजपा 4496

कांग्रेस 2589

गोंडवाना 1432

दूसरा राउंड
भाजपा 4230

कांग्रेस 3198

गोंडवाना 2596

तीसरा राउंड
भाजपा 13662

कांग्रेस 8641

चौथा राउंड
भाजपा 15542

कांग्रेस 13318

गोंडवाना 8052

पांचवां राउंड
भाजपा 18424

कांग्रेस 19348

गोंडवाना 9555

छठवां राउंड
भाजपा 20461

कांग्रेस 24513

गोंगपा 10826

सातवां राउंड
कांग्रेस 27621

भाजपा 23080

गोंगपा 13067

आठवां राउंड
भाजपा 28804

कांग्रेस 31728

गोंगपा 14230

नौंवा राउंड
भाजपा 32095

कांग्रेस 35862

गोंगपा 15671

दस राउंड के बाद मिले मत

10वां राउंड
भाजपा 35479

कांग्रेस 41129

गोंगपा 16702

11वां राउंड
भाजपा 39282

कांग्रेस 46047

गोंगपा 17805

12वा राउंड
भाजपा 42336

कांग्रेस 50051

गोंगपा 20645

नोटा 2474

13 वां राउंड
भाजपा 48222

कांग्रेस 53355

गोंगपा 22682

14 वां राउंड
भाजपा 53891

कांग्रेस 56852

गोंगपा 23269

15 वां राउंड
बीजेपी 574431

कांग्रेस 61447

गोंगपा 24642

16वां राउंड
भाजपा 62311

कांग्रेस 65146

गोंगपा 25658

 

 

Back to top button