katniLatest

BJP NEWS: उमेन्द्र अहिरवार बने अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष

कटनी/भोपाल। कटनी भाजपा की बड़ी खबर: उमेन्द्र अहिरवार बने अनुसूचित जाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने कटनी जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने बताया कि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जाति (अ.जा.) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार ने श्री उमेन्द्र अहिरवार को कटनी जिला अध्यक्ष (अजा मोर्चा) नियुक्त किया है।

 

कटनी समेत 5 जिलों में नई नियुक्तियां

आज जारी की गई आधिकारिक सूची में कटनी के साथ-साथ चार अन्य जिलों के नाम भी शामिल हैं:

  1. कटनी: श्री उमेन्द्र अहिरवार

  2. सीधी: श्री हरिकेश साकेत

  3. जबलपुर ग्रामीण: श्री संजीत अहिरवार

  4. भोपाल ग्रामीण: श्री जगदीश मेहरा

  5. सागर ग्रामीण: श्री गोपाल अहिरवार

संगठन में खुशी की लहर

श्री उमेन्द्र अहिरवार की नियुक्ति पर कटनी भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि उमेन्द्र अहिरवार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय होगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

 

Back to top button