FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

JP Nadda भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुजरात से राज्यसभा सांसद बनने के बाद हिमाचल प्रदेश की सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को सौंपा, जिसे स्वीकार भी कर लिया है।

दरअसल जेपी नड्डा ने इस बार गुजरात से राज्यसभा का चुनाव लड़ा था। वह यहां 20 फरवरी को निर्विरोध चुन लिए गए थे। गुजरात से पहले वह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे।

उनका हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद का कार्यकाल खत्म होने वाला था। नियम के अनुसार वह केवल एक सीट से ही सांसद रह सकते थे। ऐसे में उन्होंने हिमाचल की सीट से इस्तीफा दे दिया।

Back to top button