Latestमध्यप्रदेश

सीधी से BJP सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली के युवक ने लिखा- ‘आज आपका आखिरी दिन हो’

सीधी से BJP सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली के युवक ने लिखा- 'आज आपका आखिरी दिन हो'

सीधी से BJP सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली के युवक ने लिखा- ‘आज आपका आखिरी दिन हो’

सीधी/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जान से मारने की धमकी मिलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सांसद को यह धमकी दी है। इस धमकी भरे पोस्ट में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और बीजेपी मध्य प्रदेश को भी टैग किया गया है।

‘भगवान करे आज आपका आखिरी दिन हो…’

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी चंद्रा पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने यह विवादित और धमकी भरा पोस्ट किया है। आरोपी ने दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ द्वारा किए जा रहे एक प्रदर्शन के बीच यह पोस्ट लिखा। आरोपी चंद्रा पांडेय ने पोस्ट में लिखा:

“भगवान करे, आज आपका आखिरी दिन हो। आंदोलनकारी (प्रोटेस्टर) आपको जान से मार दें, ओम शांति।”

इस बेहद आपत्तिजनक पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अभी तक इस मामले में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

धमकी पर बोले सांसद- ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’

इस धमकी भरे पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बेहद शांत और कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा:

“एक पुरानी कहावत है- ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। मैं ईश्वर पर अटूट विश्वास करता हूं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) इस तरह के भटके हुए युवाओं को संरक्षण दे रही हैं, जिसके कारण ऐसी मानसिकता पनप रही है।”

जब सांसद से पूछा गया कि क्या वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे, तो उन्होंने कहा, “हम दिल्ली में इस मामले की रिपोर्ट लिखवाएंगे या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल हम अपनी पार्टी के वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों (Legal Experts) से इस विषय पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, उसके बाद ही आगे का कोई फैसला लिया जाएगा।”

Back to top button