Site icon Yashbharat.com

BJP MP कार्यालय में हुई मंत्रियों की अहम बैठक, चुनावी मोड में सरकार

05 03 2023 shivraj bjp meeting 250 202335 113910

BJP MP  कार्यालय में रविवार सुबह एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुरलीधर राव सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और शिवराज कैबिनेट के अनेक मंत्री शामिल हुए। आज मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्‍मदिन भी है। सुबह पार्टी कार्यालय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डा. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। जिसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे मंत्रियों की बैठक शुरू हुई।

शनिवार को हुई थी कोर ग्रुप की मीटिंग

इससे पहले शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भोपाल पहुंचे तो प्रदेश की सियासी गतिविधियां तेज हो गईं। प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी नेताओं ने तय किया कि जिन स्थानों पर भाजपा कमजोर स्थिति में है, वहां स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के छोटे नेताओं को पार्टी में शामिल कराया जाए। ऐसे नेताओं के बारे में संगठन स्तर से नाम प्रदेश को भेजे जाएंगे। इसमें जाति आधार से लेकर पंचायत या नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों को भाजपा में लाने की तैयारी है।

करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में बूथ विस्तार अभियान की रणनीति को लेकर विशेष तौर पर चर्चा हुई। भाजपा का बूथ विस्‍तार अभियान 14 मार्च शुरू हो रहा है। मंत्रियों के साथ बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में लगाया शीशम और चीकू का पौधा।

Exit mobile version