Thursday, May 21, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

BJP List केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मंथन, 35 प्रत्याशियों के नामों का अमृत तो कई दावेदारों के लिए विष बनेगा

BJP List कल बुधवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्यप्रदेश की 34 से 40 सीट पर प्रत्याशियों के एलान का किसी को अमृत तो किसी को विष पीना पड़ेगा। जी हां।  प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट पर मंथन तेज कर दिया है। खबर है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (MP Vidhan Sabha Election 2023) के लिए 35 और प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए। प्रत्याशियों की यह दूसरी लिस्ट होगी, जिसे जल्द जारी किया जा सकता है।

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बुलाई गई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर मंथन हुआ। भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। व्यापक विचार-विमर्श के बाद दूसरी सूची के 35 प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी इन उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र कर सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम