पूर्व CM चन्नी का एग्जाम या वीआईपी शो? परीक्षा हॉल से तस्वीरें लीक होने पर भड़की बीजेपी

पूर्व CM चन्नी का एग्जाम या वीआईपी शो? परीक्षा हॉल से तस्वीरें लीक होने पर भड़की बीजेपी

चंडीगढ़ डेस्क (यश भारत): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में एमए (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की परीक्षा देने का मामला अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है। 20 अगस्त को परीक्षा देने के दौरान सेंटर के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व सीनेटर देवेश मोदगिल ने इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

पूर्व सीनेटर ने पत्र लिखकर उठाए 3 बड़े सवाल

देवेश मोदगिल ने पीयू के चांसलर, कुलपति (VC) और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर निम्नलिखित बिंदुओं पर जवाब मांगा है:

  1. सुरक्षा और डिवाइस पर सवाल: सख्त नियमों के बावजूद परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कैसे पहुंचे और तस्वीरें कैसे खींची गईं?

  2. विशेष छूट का आरोप: क्या चन्नी को परीक्षा में बैठने या फोटोग्राफी के लिए कोई विशेष अनुमति (Special Permission) दी गई थी?

  3. CCTV फुटेज की सुरक्षा: 20 अगस्त की परीक्षा की पूरी सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखकर उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

गवर्नर से मुलाकात:

देवेश मोदगिल ने पंजाब के राज्यपाल से भी मुलाकात कर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिस पर राज्यपाल ने जांच का भरोसा दिया है।

चरणजीत सिंह चन्नी की सफाई

विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए पूर्व सीएम चन्नी ने कहा:

Exit mobile version