भाजपा पार्षदों ने निगम अधिकारियों को सौपा ज्ञापन, मांगी कन्हैया कोल के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति
कटनी। भाजपा पार्षदों ने निगम अधिकारियों को सौपा ज्ञापन, कन्हैया कोल के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति मांगी।आज भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों क्रमशः प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत, सुशीला कोल, शीला अज्जू सोनी, सरला मिश्रा, रेखा अरुण पांडे, संजू जीवन चौधरी, ओम प्रकाश सोनी बल्ली, सचिन सोनू बहरे, विनोद यादव, राजेश भास्कर, सुखदेव चौधरी, लव साहू, श्याम पंजवानी द्वारा कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी खतरनाक कार्यों को करने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य तौर पर बीमा करवाने और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने एवं सुरक्षा उपायों का अनिवार्य तौर पर पालन करने तथा विगत समय कार्य के दौरान हुई दुर्घटना से स्वर्गीय कन्हैया कोल की असमय हुई मृत्यु पर नियमानुसार राशि और परिवार जन को अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर नगर पालिक निगम कटनी के उपायुक्त महोदय और निगम अध्यक्ष महोदय को ज्ञापन सौपा गया।

