katniमध्यप्रदेश

ब्रेकिंग- वार्ड मे विकास कार्य ना होने को लेकर भाजपा पार्षद अवकाश ने दिया एमआईसी सदस्य से इस्तीफा

कटनी नगर निगम की परिषद की बैठक में एमआईसी मेंबर अवकाश जायसवाल ने दिया इस्तीफा। रानी लक्ष्मी बाई वार्ड से भाजपा पार्षद अवकाश जायसवाल वार्ड में व्यक्तिगत कारणों से विकास कार्य नहीं कराने का लगाया आरोप। भाजपा सरकार होने के बाद भी वार्ड में विकास कार्य नहीं होने पर परिषद बैठक में जताई नाराजगी। एमआईसी मेंबर अवकाश जायसवाल ने महापौर प्रीति सूरी को दिया इस्तीफा।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि