#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDLatestPolitics

BJP Candidate list कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सीट पर BJP ने घोषित किये प्रत्याशी, अन्य राज्यों के उपचुनाव के भी नाम घोषित

कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सीट पर BJP ने घोषित किये प्रत्याशी, अन्य राज्यों के उपचुनाव के भी नाम घोषित

BJP Candidate list भाजपा ने विभिन्न राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 6 सीट पर उपचुनाव होना है, जहां कांग्रेस के 6 विधायक बागी हो गए हैं। भाजपा ने इन्हीं बागियों को संबंधित सीटों पर उतारा है। वहीं सिक्किम प बंगाल तथा कर्नाटक विधानसभा के लिए भी प्रत्याशियों के एलान किया गया है।

कांग्रेस के छह विधायकों – सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, देवेंदर भुट्टो, इंदिरा दत्त लखनपाल और चैतन्य शर्मा को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद ये सीटें खाली हुई हैं।

1 जून को वोटिंग, 4 जून को नतीजा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के बाद खाली हुई छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 1 जून को लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के अनुसार, वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

GJlFZWDWUAA1v8H GJlEhs W8AACBYB GJlEcdAWsAAmuUp

Back to top button