Site icon Yashbharat.com

bjp candidate 2nd list भाजपा की दूसरी और तीसरी सूची में कई बदले चेहरे होंगे, मेनका और वरूण गांधी पर संसय

images 28 1

bjp candidate 2nd list भाजपा की दूसरी और तीसरी सूची में  कई बदले चेहरे दिखाई दे सकते हैं। जिन सीटों को अभी प्रतीक्षा में रखा गया है, उनमें उन सांसदों के नाम भी हैं, जिन पर तलवार लटके होने की चर्चा थी।

मतलब साफ है भाजपा की दूसरी लिस्ट चौंकाने वाली हो सकती है। इसमें कई सांसदों के टिकट कट सकते हैं। साथ ही पार्टी कहीं-कहीं विपक्षी दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रही है।

सूत्रों ने बताया है कि 6 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक के बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी विवादित और निष्क्रिय सांसदों से परहेज कर सकती है। मतलब दूसरी और तीसरी सूची में टिकट काटने के लिए अपनी कैंची की धार को तेज होने जा रही है।

इसके अलावा कुछ सीटें रायबरेली और मैनपुरी जैसे समीकरणों में फंसी हैं, जहां भाजपा विपक्षी किले को ध्वस्त करने के लिए जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों को उम्मीदवारों के सहारे दुरुस्त करना चाहती है।

इनके टिकट पर संशय

195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने के बाद अब 349 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने बाकी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि में सहयोगी दलों के लिए सीटें छोड़े जाने के बाद बाकी सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है।

Exit mobile version