Site icon Yashbharat.com

BJP विधायक राजेश पाटनकर चुने गए गोवा विधानसभा के नये स्पीकर

goa assembly


पणजी, प्रेट्र। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश पाटनकर गोवा विधानसभा के नये स्पीकर चुने गए हैं। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में राजेश को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह राणे को हराया।

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। राजेश पाटनगर एनडीए की तरफ से स्पीकर पद के उम्मीदवार बनाये गए थे। 40 सदस्यों वाली विधानसभा में राजेश को 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार राणे को महज 16 मत मिले।

इससे पहले गोवा के स्पीकर प्रमोद सांवत थे। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सांवत को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। सीएम बनने के बाद उन्होंने स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद रिक्त था।

दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में भाजपा के सामने सरकार बनाने पैदा हो गया था। एक ओर कांग्रेस सबसे बड़ा दल होने के नाते राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पश कर रही थी, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा एक नाम पर सहमती बनाने पर जुटी थी। आखिरकार तीस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रमोद सावंत के नाम पर सहमती बनी और उन्हें रात 2 बजे गोवा राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

बता दें किमनोहर पर्रीकर और भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा की वास्तविक संख्या घटकर 36 हो गयी है। इससे पहले कांग्रेस के दो नेता विधायकों सुभाष शिरोडकर एवं दयानन्द सोप्ते ने त्यागपत्र दे दिया था।

Exit mobile version