BJP विधायक के नए अंदाज को देख DM और SSP भी रोक नहीं पाए अपनी हंसी
रुद्रपुर। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुरमें अपने उग्र तेवर और नए-नए कारनामों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रुद्रपुर के दबंग बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीते शुक्रवार को जिले के एसएसपी को सिंघम और डीएम को राउडी राठौर की संज्ञा दे दी.
दरअसल, बीते शुक्रवार को रुद्रपुर के नवनिर्मित ट्रांजिट कैंप थाना भवन का लोकार्पण करने डीएम नीरज खैरवाल और एसएसपी सदानंद दाते के साथ बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीएम नीरज खैरवाल को राउडी राठौर और एसएसपी सदानंद दाते को सिंघम का नाम दे दिया.
आपको बता दें कि रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने नवनिर्मित ट्रांजिट कैंप थाना भवन का लोकार्पण करने के दौरान पास में खड़े डीएम नीरज खैरवाल को राउडी राठौर और एसएसपी सदानंद दाते को जैसे ही सिंघम कहा, तो आस पास खड़े सभी कार्यकर्ता और अधिकारी ठहाके मारकर हंसने लगें.
वहीं बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल के इस नए अंदाज को देखकर जनपद के डीएम और एसएसपी भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए.

