#MP Vidhansabha Electionsमध्यप्रदेश
BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने भरा नामांकन
इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी शुक्रवार सुबह नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
इंदौर। इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी शुक्रवार सुबह नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इसके पहले वे 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने वाले थे, लेकिन मुहूर्त की वजह से उन्हें अचानक नामांकन भरने का निर्णय लेना पड़ा। शंकर लालवानी के साथ सुमित्रा महाजन, गोपीकृष्ण नेमा और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।








