Latestमध्यप्रदेश

BJP ने घोषित किये नगरीय निकाय जिला एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी, जनिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव हेतु नगरीय निकाय जिला चुनाव प्रभारी एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी की घोषणा की है।

जिला चुनाव प्रभारियों हेतु श्री महेश मिश्रा मुरैना, श्री अवधेश सिंह कुशवाह भिण्ड, डॉ. रामजी खरे दतिया, श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी) ग्वालियर नगर, श्री श्याम सिंह सेंगर ग्वालियर ग्रामीण, श्री कैलाश नारायण गुप्ता श्योपुर, श्री नरेन्द्र बिरथरे शिवपुरी, श्री हरिसिंह यादव गुना, श्री नीरज मनोरिया अशोकनगर, श्री जाहर सिंह सागर, श्री गोविन्द बिहारी अग्रवाल टीकमगढ़, श्री अवधेश सिंह राठौर निवाड़ी, श्री उमेश शुक्ला छतरपुर, श्री नरेन्द्र व्यास दमोह, श्री विवेक मिश्रा पन्ना, श्री कमलेश्वर सिंह रीवा, श्री कमलेश सुहाने सतना, डॉ. राजेश मिश्रा सीधी, श्री राजेश तिवारी सिंगरौली, श्री प्रकाश जगवानी शहडोल, श्री जितेन्द्र सोनी अनूपपुर, श्री मिथलेश प्यासी उमरिया, श्री अशोक रोहाणी जबलपुर नगर, श्री नरेन्द्र त्रिपाठी जबलपुर ग्रामीण, श्री पीतांबर टोपनानी कटनी, श्री महेन्द्र सुराना बालाघाट, श्री सुजीत जैन सिवनी, डॉ. हरगोविन्द सिंह पटेल नरसिंहपुर, पं. रमेश दुबे छिंदवाडा, श्री शिव चौबे होशंगाबाद, श्री अलकेश आर्य बैतूल, श्री सुरेन्द्र जैन हरदा, श्री कृष्णमोहन सोनी भोपाल नगर, श्री प्रमोद तोमर भोपाल ग्रामीण, श्री राजेन्द्र अग्रवाल रायसेन, श्री छत्रपाल शर्मा विदिशा, श्री महेश उपाध्याय सीहोर, श्री दीपक शर्मा राजगढ, श्री शंकर लालवानी इंदौर नगर, श्री राधेश्याम यादव इंदौर ग्रामीण, श्री सुभाष कोठारी खण्डवा, श्री मनोज तारवाला बुरहानपुर, श्री रंजीत डंडीर खरगौन, श्री अंतरसिंह आर्य बडवानी, श्री प्रवीण सुराना झाबुआ, श्री करण सिंह पंवार धार, श्री अमित श्रीवास्तव उज्जैन नगर, डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान उज्जैन ग्रामीण, श्री दिनेश शर्मा शाजापुर, श्री नरेन्द्रपाल सिंह आगर मालवा, श्री सुभाष शर्मा देवास, श्री अभय कोठारी रतलाम, श्री मदनलाल राठौर मंदसौर एवं श्री महेन्द्र भटनागर नीमच को मनोनीत किया गया है।

नगर निगम चुनाव प्रभारी

नगर निगम चुनाव प्रभारियों हेतु श्री अनूप सिंह भदौरिया मुरैना, श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी) ग्वालियर, श्री प्रभुदयाल पटेल सागर, श्री राजेन्द्र ताम्रकार रीवा, श्री अरूण द्विवेदी सतना, श्री राजेश तिवारी सिंगरौली, श्री अशोक रोहाणी जबलपुर, श्री हरिशंकर गर्ग कटनी, श्री नानाभाऊ मोहोड छिंदवाडा, श्री कृष्णमोहन सोनी भोपाल, श्री शंकर लालवानी इंदौर, श्री दिनेश पालीवाल खण्डवा, श्री दिलीप श्राफ बुरहानपुर, श्री अमित श्रीवास्तव उज्जैन, श्री ओम सोनी देवास एवं श्री मनोहर पोरवाल रतलाम को मनोनीत किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम