Site icon Yashbharat.com

BJP ने की कांग्रेस विधायक के IPS भाई को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने की मांग

14201 scaled

blue breaking news tv background

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी व अधीक्षक शासकीय रेल पुलिस भोपाल हितेष चौधरी को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने के साथ स्थानांतरण की मांग भारतीय जनता पार्टी ने की है।

भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने गुरूवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर हितेष चौधरी को चुनाव संबंधी कार्य से हटाने की मांग की है।

श्री विश्वकर्मा ने बताया कि आईपीएस अधिकारी हितेष चौधरी को 4 अक्टूबर 2023 को एक आदेश जारी कर चौधरी को चुनाव संबंधिक कार्य संपादित करने का कार्य सौंपा गया है। उक्त आदेश में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2 जून 2023 को पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन उल्लंघन किया गया है।

श्री विश्वकर्मा ने बताया कि हितेष चौधरी कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई हैं। उन्हें जीआरपी में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुए तीन वर्ष 6 माह हो चुके हैं। चौधरी कांग्रेस विधायक के भाई हैं, इसलिए उन्हें चुनाव संबंधी कार्य से हटाया जाए और तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पद पर पदस्थ रहने के कारण उनका स्थानांतरण भी किया जाए।

Exit mobile version