Site icon Yashbharat.com

BJP के आंतरिक सर्वे में 15 सीटों पर जीत इन पर कड़ा संघर्ष, देखें लिस्ट

shivraj with vd 1

Mp exit polls न्यूज चैनल के एग्जिट पोल के बीच BJP भाजपा के आंतरिक सर्वे की जानकारी भी सामने आई है। इस सर्वे में भाजपा को 15 सीटें स्पष्ट तौर पर मिल रही हैं। कुछ सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में करीबी संघर्ष है। यानी इसके नतीजे किसी ओर भी जा सकते हैं। हालांकि संघर्ष वाली इन सीटों पर रुझान किसके पक्ष में जा सकता है, इसका अनुमान भी लगाया गया है।

ये है बीजेपी का आंतरिक सर्वे

जौरा और सुमावली भाजपा

मुरैना, दिमनी, अंबाह कांग्रेस

मेहगांव भाजपा

गोहद कांग्रेस

ग्वालियर भाजपा

ग्वालियर पूर्व एवं डबरा कांग्रेस (निकटतम लड़ाई)

 

भांडेर कांग्रेस (निकटतम लड़ाई)

करैरा कांग्रेस

पोहरी भाजपा

बमोरी भाजपा

अशोक नगर कांग्रेस

मुंगावली भाजपा

सुरखी भाजपा (निकटतम लड़ाई)

मलहरा भाजपा

अनूपपुर भाजपा (निकटतम लड़ाई)

सांची कांग्रेस (निकटतम लड़ाई)

ब्यावरा भाजपा

हाटपीपल्या भाजपा

बदनावर कांग्रेस (निकटतम लड़ाई)

सांवेर भाजपा

आगर कांग्रेस

नेपानगर भाजपा

मांधाता कांग्रेस (निकटतम लड़ाई)

सुवासरा भाजपा

विधानसभा उपचुनाव में जिन लोगों को जो दायित्व दिया था, उसे उन्होंने किस तरह से निभाया इसकी समीक्षा भाजपा में की जा रही है। शनिवार को उपचुनाव वाली 28 सीटों के 19 जिलों के पदाधिकारियों को समीक्षा बैठक के लिए भोपाल बुलाया गया था।

 

पार्टी की समीक्षा के दायरे में चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, विस्तारक सहित उपचुनाव से जुड़े सभी लोग शामिल हैं। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को लेकर कहा कि हम तो विकास की रणनीति बना रहे हैं। हम तो ये बात कर रहे हैं कि चुनाव के बाद हमारे कार्यकर्ता क्या काम करेंगे। सरकार के काम को जनता तक कैसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अगर 100 लोग बढ़िया काम करते हैं और एक गलत काम करता है तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उस पर संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा के पास प्लान ही प्लान है, हमारा कोई बी प्लान नहीं है। उपचुनाव के दौरान 28 सीटों पर किए गए कार्यों की समीक्षा की जा रही है। हालांकि शर्मा ने यह दावा भी किया कि समीक्षा से पता चल रहा है कि हम सभी 28 सीटें जीत रहे हैं।

Exit mobile version