Bjp का जुलाई में सर्वे, कार्यकर्ता और फ़ीडबैक विभाग से पूछा जाएगा विधायकों का परफॉर्मेंस
राजनीतिक डेस्क। भाजपा विधायकों का प्रदर्शन जानने के लिए जुलाई के महीने में होने वाले सर्वे में कार्यकर्ताओं की राय भी ली जाएगी। ये राय विधायक की टिकट के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। यही नहीं पार्टी के फ़ीडबैक विभाग से भी विधायकों के परफॉमेंस और पार्टी की रणनीति के बारे में जानकारी एकत्रित की जाएगी।
पार्टी नेताओं का मानना है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का अभिमत विधायक के खिलाफ होगा, उसे टिकट मिल पाना मुश्किल होगा। इस सर्वे में आम मतदाताओं का रूझान, विधायकों के प्रति उनकी धारणा, जनता के बीच विधायक की मौजूदगी का भी आकलन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के टिकट बांटने से पहले हो रहे इस आखिरी सर्वे में खास बात ये है कि पार्टी कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी और उसके बारे में भी लोगों की राय एकत्र करेगी।


