Site icon Yashbharat.com

Bilaspur Train Accident :अकलतरा में मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, हावड़ा-मुंबई मार्ग बाधित

12 12 2020 intercity train accident indore 20201212 132453

Bilaspur Train Accident : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा रेलवे फाटक के पास गुरुवार दोपहर तीन बजे मिडिल लाइन में बिलासपुर से कोरबा जा रही मालगाड़ी के 11 डिब्बे एक के बाद पटरी से उतर गए।

घटना के बाद अप और डाउन लाइन बाधित हो चुका है। इसके कारण अब हावड़ा-मुबई की ट्रेनें प्रभावित होंगी। घटना के बाद आसपास हडकंप मच गया। डिरेल की खबर जैसे ही रेल अधिकारियों को मिली मौके पर पहुंचे। 11 डिब्बे पटरी के दोनों ओर गिर गए जबकि शेष डिब्बे इंजन के साथ आगे निकल गए।

इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे द्वारा अब इस मार्ग से आने-जाने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और रि शेड्यूल करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलासपुर से कोरबा की ओर एक एमटी रैक मालगाड़ी तेजी से पटरी पर दौड़ रही थी।

Exit mobile version