Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latest

बीजापुर: नक्सलियों की साजिश नाकाम, TI की गाड़ी में किया IED ब्‍लास्‍ट

बीजापुर: नक्सलियों की साजिश नाकाम, TI की गाड़ी में किया IED ब्‍लास्‍ट, थाना प्रभारी सुरक्षित हैं।

फरसेगढ़ टीआई के शासकीय वाहन में नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया। जिसमें टीआई और आरक्षक बाल-बाल बच गए।

मिली जानकारी अनुसार फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह व आरक्षक संजय चार पहिया वाहन में सवार होकर बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए हुए सुबह निकले थे। रास्ते में सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास नक्सलियों ने विस्फोट किया। वाहन में टीआई मसीह के साथ एक आरक्षक संजय भी सवार था।

एसपी ने की पुष्टि

 

जानकारी अनुसार थानेदार मसीह और आरक्षक संजय दोनों ही सुरक्षित बताये गये है‌। वाहन के सामने का हिस्सा विस्फोट की जद में आने क्षतिग्रस्त हुआ है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है। एसपी जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि की है, और बताया कि यह घटना फरसेगढ़ व सोमनपल्ली के बीच हुई। आईईडी ब्लास्ट से दोनों सुरक्षित है। वाहन को क्षति पहुंची है।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम