Site icon Yashbharat.com

ऑस्ट्रेलिया में बड़ा आतंकी हमला: त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग, इजराइली नागरिक समेत 12 की मौत

Screenshot 20251214 222945 Chrome

ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला:इजराइली नागरिक समेत 12 की मौत; नेतन्याहू बोले- ऑस्ट्रेलियाई पीएम को पहले ही चेताया था

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 29 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक इजराइली नागरिक भी शामिल है।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।

हमले में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को यहूदी विरोधी घटनाओं को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी।

हमले में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

वॉन ने एक्स पर लिखा-

बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बहुत डरावना था। अब मैं सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। आतंकियों का सामना करने वाले इमरजेंसी स्टाफ्स का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

हमलावर 24 साल का, कुछ दिन पहले ही नौकरी छिनी थी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है।

एक हमलावर की पहचान नावीद अकरम के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 साल है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी छिन गई थी। फिलहाल वह जिंदा है नहीं, यह जानकारी नहीं है।

Exit mobile version