पन्ना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख की फिरौती के लिए अपहृत व्यापारी का बेटा सुरक्षित मुक्त, घने जंगलों में पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन

पन्ना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख की फिरौती के लिए अपहृत व्यापारी का बेटा सुरक्षित मुक्त, घने जंगलों में पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन

पन्ना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 लाख की फिरौती के लिए अपहृत व्यापारी का बेटा सुरक्षित मुक्त, घने जंगलों में पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन

कटनी/पन्ना: मध्यप्रदेश पुलिस ने “देशभक्ति, जनसेवा” के अपने मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए पन्ना जिले में अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात का महज़ कुछ ही घंटों में भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किए गए 20 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

8 बजे अपहरण, रात भर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

घटना 27 जून की रात करीब 8:00 बजे की है, जब पवई थाना क्षेत्र के स्थानीय कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे के 20 वर्षीय पुत्र अंशुल उर्फ कान्हा का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने युवक की रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की थी। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।

एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में बनी रणनीति

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती निवेदिता नायडू ने तत्काल मोर्चा संभाला। उनके निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया और तकनीकी इनपुट व डिजिटल सर्विलांस के लिए साइबर सेल को एक्टिव किया गया।

घने जंगल और मूसलाधार बारिश को चीरकर पहुंची पुलिस

पुलिस टीम को मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों से सुराग मिला कि आरोपी युवक को हथकुरी के जंगलों की तरफ ले गए हैं। रात के समय मूसलाधार बारिश, घना अंधेरा, घने जंगल और दुर्गम रास्तों जैसी बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिस बल पीछे नहीं हटा। जवानों ने कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय किया और पूरे जंगल को घेर लिया।

पुलिस के बढ़ते दबाव और चौतरफा घेराबंदी को देखकर अपहरणकर्ता घबरा गए। खुद को फंसता देख आरोपी युवक को हथकुरी के समीप जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने अंशुल उर्फ कान्हा को सकुशल दस्तयाब (बरामद) कर लिया।

आरोपियों की पहचान उजागर, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, वे मौके से फरार होने में कामयाब रहे, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Exit mobile version