Site icon Yashbharat.com

भाजपा संगठन में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी: महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मजबूत भागीदारी

भाजपा संगठन में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी: महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मजबूत भागीदारी

भाजपा संगठन में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी: महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मजबूत भागीदारी

भाजपा संगठन में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी: महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मजबूत भागीदारी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठनात्मक ढांचे में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। पार्टी के भीतर 33% महिला आरक्षण की वकालत के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर भी महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की तैयारी है।

Hair Spa at Home: सिर्फ ₹45 में पाएं सिल्की-स्मूद बाल, घर पर ऐसे करें हेयर स्पा

भाजपा संगठन में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी: महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मजबूत भागीदारी

 नई टीम में महिलाओं को अहम पद

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में महिलाओं की भूमिका पहले से अधिक मजबूत होगी। आगामी संगठनात्मक पुनर्गठन में महिलाओं को निम्न पदों पर जिम्मेदारी मिल सकती है:

इसके अलावा अन्य राष्ट्रीय पदों पर भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना है।

 दो दर्जन से अधिक नाम शॉर्टलिस्ट

नई टीम के लिए देशभर से 20 से अधिक महिला नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इनमें ग्रामीण, शहरी, आदिवासी, सेमी-अर्बन और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों की प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

भाजपा की योजना सिर्फ राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके बाद प्रदेश स्तर पर भी महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाएगा। माना जा रहा है कि नई टीम की घोषणा मई मध्य तक की जा सकती है। भाजपा का यह कदम संगठन में “नारी शक्ति” को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे पार्टी के भीतर महिला नेतृत्व को नई पहचान और राजनीतिक भूमिका मिलने की संभावना बढ़ गई है।

Exit mobile version