FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

दिवाली से पहले बड़ी राहत: बिना फास्टैग दोगुना टोल नहीं, केवल 1.25 गुना देना होगा

दिवाली से पहले बड़ी राहत: बिना फास्टैग दोगुना टोल नहीं, केवल 1.25 गुना देना होगा  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दीवाली से पहले आम लोगों को बड़ी राहत दी है। गाड़ी में फास्टैग न होने की दशा में मालिकों को दोगुनी कीमत चुकानी होती थी।

सरकार का कहना है कि फास्टैग प्रणाली ने टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को काफी हद तक कम किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 में औसत वेटिंग समय घटकर सिर्फ 47 सेकंड रह गया, जबकि देश के लगभग 98% हाईवे यूजर्स अब फास्टैग का उपयोग कर रहे हैं। यह प्रणाली न केवल समय बचा रही है, बल्कि टोल कलेक्शन को अधिक पारदर्शी भी बना रही है।

हालांकि, कुछ वाहन चालक अभी भी नकद भुगतान को प्राथमिकता देते हैं, जिससे टोल वसूली में अनियमितता का खतरा बढ़ जाता है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जून 2024 में सैटेलाइट आधारित टोल प्रणाली के शुभारंभ के दौरान बताया था कि नकद भुगतान के चलते हर साल करीब 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान होता है।

लेकिन अब इस नियम में बदलाव होने जा रहा है। नए नियम के तहत अब फास्टैग न होने पर दोगुना नहीं, बल्कि 1.25 गुना टोल शुल्क देना होगा।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि