दिल्ली में टैक्सी सवारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जनवरी से लॉन्च हो रही सरकार की ‘Bharat Taxi
दिल्ली में टैक्सी सवारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जनवरी से लॉन्च हो रही सरकार की ‘Bharat Taxi
दिल्ली में टैक्सी सवारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जनवरी से लॉन्च हो रही सरकार की ‘Bharat Taxi
दिल्ली में टैक्सी सवारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जनवरी से लॉन्च हो रही सरकार की ‘Bharat Taxi। सस्ती राइड, बढ़ी कमाई: Ola-Uber के लिए नई चुनौती, ड्राइवर्स को मिलेगा 80% तक फायदा। नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाले लोगों और हजारों टैक्सी ड्राइवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 जनवरी 2026 से केंद्र सरकार की ओर से ‘Bharat Taxi’ सेवा शुरू होने जा रही है।
दिल्ली में टैक्सी सवारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जनवरी से लॉन्च हो रही सरकार की ‘Bharat Taxi
सरकारी टैक्सी ऐप यात्रियों को सस्ती और भरोसेमंद राइड सुविधा देगा, वहीं ड्राइवर्स को उनकी मेहनत का अधिकतम लाभ मिलेगा। इसके तहत ड्राइवर्स को कमाई का 80% हिस्सा सीधे मिलेगा, जबकि शेष 20% उनकी परिचालन और कल्याण पर खर्च किया जाएगा। Bharat Taxi में ऑटो, बाइक और कार के ऑप्शन उपलब्ध होंगे। दिल्ली में 56,000 से अधिक ड्राइवर्स ने पहले ही पंजीकरण करवा लिया है। फिलहाल, इस सेवा का ट्रायल दिल्ली और गुजरात के राजकोट में शुरू किया जा चुका है।
इस नई सरकारी टैक्सी सेवा से न केवल आम जनता को सस्ती राइड मिलेगी, बल्कि निजी टैक्सी कंपनियों जैसे Ola, Uber और Rapido के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकती है।
कैसे बुक करें
यात्री Bharat Taxi App डाउनलोड कर 1 जनवरी से अपनी राइड आसानी से बुक कर पाएंगे।