Latest

तीजन बाई को लेकर बड़ी खबर: निधन की अफवाह निकली झूठी, डॉक्टरों ने बताया—पूरी तरह स्वस्थ

तीजन बाई को लेकर बड़ी खबर: निधन की अफवाह निकली झूठी, डॉक्टरों ने बताया—पूरी तरह स्वस्थ। पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजन बाई को लेकर फैली निधन की खबर पूरी तरह गलत साबित हुई है। सोमवार को उनके भिलाई-3 स्थित गनियारी निवास पर जिला अस्पताल की टीम ने पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 डॉक्टरों ने बताया—सभी पैरामीटर सामान्य

डॉक्टरों की टीम ने बताया कि तीजन बाई के सभी वाइटल्स सामान्य पाए गए हैं।

  • ब्लड प्रेशर
  • शुगर लेवल
  • पल्स और हार्टबीट
  • ऑक्सीजन लेवल

सभी जांच रिपोर्ट संतोषजनक हैं। डॉक्टरों के अनुसार वे सामान्य रूप से देख, समझ और बातचीत कर रही हैं। इस दौरान उनका फिजियोथेरेपी भी कराया गया।

 सोशल मीडिया पर फैली थी अफवाह

रविवार को सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर तेजी से वायरल हो गई थी। बिना पुष्टि के कई जगह श्रद्धांजलि संदेश भी शेयर किए जाने लगे, जिससे उनके प्रशंसकों में भ्रम की स्थिति बन गई।

अफवाहों से रहें सावधान

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के खबरें फैलाना कितना खतरनाक हो सकता है। : पंडवानी की मशहूर कलाकार तीजन बाई स्वस्थ हैं और सुरक्षित हैं

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि