बिलासपुर-बेंगलुरु यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: ‘समर स्पेशल’ ट्रेन हुई रेगुलर, अब इन 24 स्टेशनों पर रुकेगी

बिलासपुर-बेंगलुरु यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: ‘समर स्पेशल’ ट्रेन हुई रेगुलर, अब इन 24 स्टेशनों पर रुकेगी
छत्तीसगढ़ के यात्रियों को दक्षिण भारत (बेंगलुरु) जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सौगात दी है। बिलासपुर से यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चल रही समर स्पेशल ट्रेन को अब नियमित (Regular Train) कर दिया गया है। यह ट्रेन अब स्थायी रूप से नए गाड़ी संख्या 18261/18262 के रूप में संचालित होगी।
ट्रेन की समय-सारणी (Train Timings)
-
बिलासपुर से यलहंका (गाड़ी संख्या 18261):
- दिन: प्रत्येक बुधवार
- समय: दोपहर 2:00 बजे बिलासपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:00 बजे यलहंका पहुंचेगी।
-
यलहंका से बिलासपुर (गाड़ी संख्या 18262):
- दिन: प्रत्येक गुरुवार (27 अगस्त से)
- समय: रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव (Stoppages)
छत्तीसगढ़ में यह ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में रुकेगी। इसके बाद गोंदिया, वडसा, चांदाफोर्ट, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, काजीपेट, चर्लपल्ली, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, यादगीर, कृष्णा जंक्शन, रायचूर, मंत्रालयम रोड, गुंटकल, गुत्ती, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन के नियमित होने से छत्तीसगढ़ के छात्रों, आईटी प्रोफेशनल्स और मरीजों को बेंगलुरु व सिकंदराबाद जाने के लिए स्थायी और सुविधाजनक साधन मिल गया है।








