रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अप्रैल को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे रूट शामिल हैं।
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या-मुंबई और बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत
इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा और अधिक आसान, तेज और किफायती हो जाएगी। इससे न सिर्फ लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक बनेगी, बल्कि तीर्थयात्रियों और व्यापारिक यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस बनारस से हडपसर (पुणे) तक चलेगी और अपने मार्ग में लगभग 20 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें प्रयागराज, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल और मनमाड जैसे अहम स्टेशन शामिल हैं।
वहीं अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या धाम जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलेगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक रोड जैसे 14 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी।
इन ट्रेनों से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अयोध्या और काशी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंचना अब पहले से ज्यादा आसान होगा। साथ ही, यह सेवा राज्यों के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी।

