Site icon Yashbharat.com

दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा! डीए में 3-4% की वृद्धि, 1 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ दीपावली बोनस का भी ऐलान, सैलरी में बढ़ोतरी

7th pay commission

दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा! डीए में 3-4% की वृद्धि, 1 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ दीपावली बोनस का भी ऐलान, सैलरी में बढ़ोतरी। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा गिफ्ट देने का एलान किया है। 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए (महंगाई भत्ता) में 3-4% की वृद्धि की जाएगी।

इस फैसले से 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में जबरदस्त वृद्धि होगी। नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी।

इसके अलावा, कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर का एरियर भी मिलेगा। नवंबर में अक्टूबर की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए का लाभ दिया जा सकता है।

यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के तहत की जाएगी। इससे सरकार के खजाने पर 13000 करोड़ रुपये के करीब बोझ आने का अनुमान है।

दिवाली बोनस का भी ऐलान:

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का भी ऐलान किया है। यह बोनस कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के रूप में मिलेगा।

अक्टूबर का जादू! यह कंपनी निवेशकों को पिछले 10 साल से लगातार दे रही 90 परसेंट एक्यूरेसी के साथ रिटर्न

आपकी जानकारी के लिए:

डीए कैलकुलेशन:

डीए और डीआर में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के 12 महीने के औसत में हुई प्रतिशत वृद्धि के आधार पर की जाती है।

महंगाई भत्ता निर्धारण के लिए एक फॉर्मूला दिया गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला है [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) का औसत – 115.76)/115.76]×100.

 

Exit mobile version