Site icon Yashbharat.com

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP का बड़ा प्रदर्शन: जंतर-मंतर मार्च से पहले कई नेता हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने दर्ज कीं 25 FIR

जंतर-मंतर से बड़ी खबर: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों की संसद मार्च के दौरान RAF से झड़प; सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया

जंतर-मंतर से बड़ी खबर: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों की संसद मार्च के दौरान RAF से झड़प; सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP का बड़ा प्रदर्शन: जंतर-मंतर मार्च से पहले कई नेता हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने दर्ज कीं 25 FIR

विशेष रिपोर्ट (यशभारत.कॉम): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। हालांकि, इस प्रदर्शन से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सीजेपी समेत कई राजनीतिक समूहों ने केंद्र और राज्य पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदर्शन को दबाने के लिए देशभर से कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

“डराने-धमकाने की कोशिश काम नहीं आएगी”: अभिजीत दीपके

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा:

“10 अक्टूबर के प्रदर्शन से ठीक पहले भाजपा सरकार देशभर में हजारों युवाओं को हिरासत में ले रही है। मोदी जी, यह डराने-धमकाने की कोशिश काम नहीं आएगी। देश का युवा अब डरने वाला नहीं है। मैं कल दिल्ली पहुँचूँगा और हर हाल में जंतर-मंतर तक मार्च करूँगा।”

राजस्थान में कार्रवाई: राजस्थान पुलिस पर बर्बरता का आरोप

सीजेपी के को-इंचार्ज दीपक बालियान को राजस्थान की अलवर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली में अब तक 25 FIR दर्ज, राहुल और प्रियंका गांधी के नाम भी शामिल

दूसरी ओर, दिल्ली में 2 अक्टूबर से लगातार जारी प्रदर्शनों के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

Exit mobile version