अमेरिका का बड़ा फैसला: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, पाकिस्तान भी सूची में शामिल
अमेरिका का बड़ा फैसला: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, पाकिस्तान भी सूची में शामिल
अमेरिका का बड़ा फैसला: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, पाकिस्तान भी सूची में शामिल
वाशिंगटन / नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर ने भारत समेत 17 देशों से आयात होने वाले सामान पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अंतिम घोषणा की है। यह कार्रवाई ट्रेड एक्ट (Trade Act 1974) की धारा 301 के तहत की गई है। USTR के अनुसार, यह कदम जबरन मजदूरी (Forced Labour) से बने सामानों के आयात को रोकने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़ी व्यापारिक प्रथाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
भारत पर पड़ा प्रभाव: 12.5% से घटकर हुआ 10%
गौरतलब है कि पहले भारत को 12.5% टैरिफ वाली श्रेणी में रखा गया था। हालांकि, भारत द्वारा 14 जून को अपनी विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy) में बदलाव करते हुए जबरदस्ती मजदूरी से बने सामान के आयात पर रोक लगाने के कदम के बाद इसे घटाकर 10% कर दिया गया। अमेरिका का बड़ा फैसला: भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, पाकिस्तान भी सूची में शामिल
यह 10% टैरिफ दर भारत के अलावा कनाडा, ब्रिटेन (UK), बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित कुल 17 देशों पर लागू होती है।
भारत ने USTR द्वारा शुरू की गई जांचों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत का कहना है कि इन मुद्दों पर चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता (Bilateral Trade Agreement) के तहत चर्चा की जा सकती है।
भारत-अमेरिका व्यापार का गणित:
सबसे बड़ा बाजार: अमेरिका, भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और भारतीय निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है।
2025 का व्यापार आंकड़ा: वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच लगभग 141 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ।
भारतीय निर्यात: इसमें से अकेले भारत का निर्यात 87.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का रहा।