Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Big Breaking महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। महिला आरक्षण बिल को मोदी सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस के बाद लोकसभा विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिल जाएगा। इसके लिए लोकसभा फिर राज्य सभा मे बिल पेश किया जाएगा। महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद इसे मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जायेगा।

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों व अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। महिलाओं की सत्ता में 33 प्रतिशत आरक्षण के बाद बड़ी भागीदारी हो जाएगी। भाजपा फिलहाल महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कई योजनाएं लेकर आई है। मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना पहले ही देश मे चर्चा बन गई। अब महिला आरक्षण बिल के बाद भाजपा के प्रति महिलाओं का झुकाव बढ़ जाएगा। देश की आधी आबादी से सरकार पुनः राज्य और केंद्र में सत्ता हासिल कर सकती है।

news updatingh…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम