Big Breaking: धमाकों से दहला श्री लंका अब तक 100 की मौत, 300 से अधिक घायल
कोलंबो। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में ईसाइयों को निशाना बनाया गया। यहां के सबसे बड़े शहर कोलंबो में रविवार सुबह सीरियल ब्लास्ट हुए।

कोलंबो के तीन बड़े चर्चो और तीन होटलों में हुए इन धमाकों में अब तक 99 लोगों के मरने की सूचना है। वहीं 280 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे आतंकी हमला बताया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8.45 बजे हमले हुए हैं। भारत सरकार भी हालात पर नजर रखे हुए है। पढ़िए हर अपडेट –
कोलंबो के 3 चर्चों और 3 बड़े होटलों को निशाना बनाया गया है। पहला धमाका यहां की शंगरीला होटल में हुआ। यहां 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। 100 से ज्यादा घायल हैं। कहीं-कहीं 65 लोगों के मारने की बात कही जा रही है, लेकिन पुष्टि नहीं है। पुलिस ने पूरा इलाका घेर लिया है। आशंका है कि और स्थानों पर बम हो सकते हैं।
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क में हैं। अब तक किसी भारतीय के मारे जाने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने शुरुआती जानकारी में कहा है कि छह धमाके हुए हैं। चर्चों और होटलों में बम लगाकर धमाके किए गए। इनमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। ब्लास्ट इतने जोरदार थे कि चर्चों की इमारत बुरी तरह तहस-नहस हो गई।

<
div class=”SandboxRoot is-touch env-bp-min” data-twitter-event-id=”0″ style=”display:block; max-height:10000px; direction:ltrbackground:0px0px; font:14px/1.4Helvetica,Roboto,” segoeui”,calibri,sans-serif; color:rgb(28,32,34); white-space:initial; position:relative; text-align:left;”>
<
div class=”EmbeddedTweet EmbeddedTweet–cta EmbeddedTweet–mediaForward media-forward js-clickToOpenTarget js-tweetIdInfo tweet-InformationCircle-widgetParent” id=”twitter-widget-0″ lang=”en-gb” data-click-to-open-target=”https://twitter.com/ANI/status/1119817778918195200″ data-iframe-title=”Twitter Tweet” data-scribe=”page:tweet” data-tweet-id=”1119817778918195200″ data-twitter-event-id=”1″ style=”overflow:hidden; cursor:pointer; background-color:rgb(255,255,255); border:0px; border-radius:5px; max-width:520px; position:relative;”>
Multiple explosions in Colombo and other parts of Sri Lanka, reports Sri Lankan media. More details awaited
<
div class=”tweet-InformationCircle–top tweet-InformationCircle” data-scribe=”element:notice” style=”position:absolute; right:0px; top:0px; margin:8px; line-height:0; padding:0px; z-index:20;”>



