चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस को प्रचंड झटका: 28 सीटों पर ‘ज़ीरो’ पर सिमटी पार्टी; यूपी में बीजेपी को 6 व सपा को 5 सीटें, जनसुराज का भी खाता खुला
नई दिल्ली, yashbharat.com। देश के 4 राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव नतीजों ने देश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है, जहां कुल 28 सीटों पर लड़े जाने के बावजूद पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही और उसका खाता तक नहीं खुला।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना वर्चस्व बनाए रखा, जबकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने दमदार वापसी करते हुए अपनी सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है।
बैलेट पेपर से हुए चुनाव पर PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा तंज
विधान परिषद चुनावों के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला:
-
EVM बनाम बैलेट पेपर पर घेरा: पीएम मोदी ने कहा कि इन चारों राज्यों में मतदान ‘बैलेट पेपर’ के जरिए हुआ था, फिर भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
-
EVM पर सवाल उठाने वालों को जवाब: बीजेपी नेताओं ने निशाना साधते हुए कहा कि हर हार के बाद ईवीएम (EVM) को जिम्मेदार ठहराने वाली कांग्रेस को अब बैलेट पेपर से हुए इन नतीजों पर जवाब देना चाहिए।
चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस को प्रचंड झटका: 28 सीटों पर ‘ज़ीरो’ पर सिमटी पार्टी; यूपी में बीजेपी को 6 व सपा को 5 सीटें, जनसुराज का भी खाता खुला
उत्तर प्रदेश: 36 घंटे की काउंटिंग के बाद BJP को 6 और सपा को मिलीं 5 सीटें
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद (शिक्षक व स्नातक) सीटों के लिए हुई 36 घंटे की मैराथन मतगणना में बड़ा फेरबदल देखने को मिला:
-
सपा को 2 सीटों का फायदा: साल 2020 में 3 सीटें जीतने वाली सपा ने इस बार 5 सीटों पर परचम लहराया। सपा ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
-
बीजेपी का दबदबा बरकरार: बीजेपी ने अपनी 6 सीटों पर कब्जा बनाए रखा।
-
अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं को हिदायत: नतीजों से गदगद अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, “जोश में होश न खोएं और शांति से जश्न मनाएं, ताकि विरोधी जीत को गुंडागर्दी का नाम न दे सकें।”
बिहार: प्रशांत किशोर की ‘जनसुराज’ का धमाकेदार आगाज़
-
कांग्रेस से छीनी सीट: बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस को हराकर जीत हासिल की।
-
पटना ग्रेजुएट सीट: पटना स्नातक (ग्रेजुएट) सीट पर नीरज कुमार ने अपनी जीत का परचम फहराया।
