मोहन सरकार की बड़ी घोषणा, सीएम आवास योजनातंर्गत हितग्राहियों के लंबित ऋण को माफ किया जाएगा
भोपाल। गुरुवार को मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बैठक के बाद ऐलान किया है कि सीएम आवास योजनातंर्गत जिन हितग्राहियों के बैंकों से ऋण लंबित हैं उनका पूरा ऋण माफ किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सभी बड़े अस्पतालों में भी दीन दयाल रसोई का काउंटर खोला जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि विभागों द्वारा लगभग दो लाख पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी, इस संबंध में युवाओं को जानकारी और प्रशिक्षण देकर आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्रीगण, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संबंधित जिलों के अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

