Site icon Yashbharat.com

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP और शहरों के DCP बदले

02 01 2024 ips transfer 23619260

भोपाल ।MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP और शहरों के DCP बदले। 2 मई, 2026 मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस महकमे में एक बड़ी सर्जरी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 62 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में स्पेशल डीजी, एडीजी से लेकर जिलों के एसपी और नगरीय क्षेत्रों के डीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP और शहरों के DCP बदले

वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ

  • रवि कुमार गुप्ता (1993): स्पेशल डीजी (रेल) से अब स्पेशल डीजी (प्रशिक्षण) और निदेशक, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी बनाए गए हैं।

  • राजाबाबू सिंह (1994): एडीजी (प्रशिक्षण) से अब एडीजी (रेल), भोपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • डी.पी. गुप्ता (1994): एडीजी (शिकायत) को एडीजी (सामुदायिक पुलिसिंग एवं आरटीआई), पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।

  • सोलोमन यश कुमार मिंज (1997): एडीजी (पुलिस मुख्यालय) को एडीजी (शिकायत एवं मानवाधिकार) बनाया गया है।

इन जिलों को मिले नए कप्तान (SP)

सरकार ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला है:

  • अगम जैन: एसपी, खंडवा

  • देवेंद्र कुमार पाटीदार: एसपी, झाबुआ

  • राजेश व्यास: एसपी, नीमच

  • मयूर खंडेलवाल: एसपी, दतिया

  • सोनाक्षी सक्सेना: एसपी, सीहोर

  • आनंद कलादगी: एसपी, दमोद

  • कृष्ण लालचंदानी: एसपी, सिवनी

  • सुंदर सिंह कनेश: एसपी (रेल), जबलपुर

इंदौर और भोपाल में नए DCP की तैनाती

राजधानी भोपाल और औद्योगिक नगरी इंदौर में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं:

  • आयुष गुप्ता (2021): डीसीपी (जोन-3), भोपाल

  • आदर्शकांत शुक्ला (2021): डीसीपी (जोन-4), भोपाल

  • नरेन्द्र रावत (2021): डीसीपी (जोन-1), इंदौर

  • अभिषेक रंजन (2021): डीसीपी (जोन-3), इंदौर

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • राहुल देशमुख (2022): इन्हें राज्यपाल महोदय, मध्य प्रदेश के परिसहाय (ADC) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

  • अमित सिंह (2009): इन्हें इंदौर से हटाकर डीआईजी, विसबल (इंदौर रेंज) बनाया गया है।

  • अमित सांघी (2009): ग्वालियर रेंज से हटाकर डीआईजी, होमगार्ड/एसडीआरएफ भोपाल पदस्थ किया गया है।

अतिरिक्त प्रभार: आदेश के अनुसार, मो. शाहिद अबसार (1996) को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अमनि पीटीआरआई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आदित्य मिश्रा (2018) को सेनानी, हॉकफोर्स (बालाघाट) का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

IMG 20260503 WA0002


Exit mobile version