Latest

महादेव ऐप सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट, पुलिस कर रही पूछताछ

महादेव ऐप सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट, पुलिस कर रही पूछताछ

महादेव ऐप सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट, पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर/दुर्ग: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच और कार्रवाई और तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पड़ोसी देश श्रीलंका में पुलिस ने इस सिंडिकेट से जुड़े एक बड़े ठिकाने पर छापेमारी की है। चर्चा है कि इस कार्रवाई के दौरान श्रीलंका पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े 147 भारतीय युवकों को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किया है।

पासपोर्ट और वीजा जब्त, जांच शुरू

सूत्रों के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए सभी 147 भारतीय युवकों के पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इन सभी से सट्टा नेटवर्क के संचालन, उनके आकाओं और ट्रांजेक्शन को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। दुबई में बढ़ती सख्ती के बाद सट्टा सिंडिकेट द्वारा श्रीलंका को नया ठिकाना बनाए जाने की बात लंबे समय से सामने आ रही थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।

अधिकारियों को पुष्टि का इंतज़ार

हालांकि, इस बड़ी कार्रवाई की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। भारतीय जांच एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को अभी आधिकारिक रिपोर्ट का इंतज़ार है।

इस संबंध में जब स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात की गई, तो:

  • रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने फिलहाल ऐसी किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी होने से इनकार किया है।

  • अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में इनपुट्स जुटा रहे हैं और संबंधित विभागों के जरिए जानकारी ली जा रही है।

 चूंकि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ा है, इसलिए छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां (ED/CBI) विदेश मंत्रालय तथा इंटरपोल के माध्यम से इस छापेमारी और गिरफ्तारियों की प्रामाणिक जानकारी जुटाने में लगी हैं।

Back to top button