सागौन तस्करों पर ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सागौन से भरी पिकप सहित आरोपी गिरफ्तार

सागौन तस्करों पर ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सागौन से भरी पिकप सहित आरोपी गिरफ्ता

 

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लगभग 10 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद की गई है। और अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया है आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में चोरी, नकबजनी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई। घटना (कार्रवाई)का संक्षिप्त विवरण

8 अप्रैल को रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध सागौन लकड़ी भरकर तस्कर पाली क्षेत्र से पिपरिया की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर झारापानी रोड पर घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने पीछा कर वाहन को ग्राम पिपरिया में एक घर के अंदर खड़ा पाया। मौके से कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बरामदगी तलाशी के दौरान पिकअप (बोलोरो मैक्स) से: 10 नग सागौन की सिल्लियां (लगभग 0.434 घनमीटर) जप्त पिकप व सागौन

कुल कीमत: ₹10,45,000 (लगभग) बरामद की गईं।

गिरफ्तारी मौके से एक आरोपी:

संजय उर्फ संजू ठाकुर, निवासी पिपरिया को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य 5 आरोपी फरार हो गए। आगे की कार्रवाई

पूछताछ के बाद आरोपी को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। रेंज ऑफिस रामपुर में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस एवं वन विभाग फरार तस्करों की तलाश में जुटे हैं।

विशेष भूमिका मे पुलिस एवं वन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें प्रमुख रूप से:

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे एएसआई विजेंद्र तिवारी

प्रधान आरक्षक सुब्च्चन यादवbआरक्षक पंकज सिंह, देवेंद्र अहिरवार, अजय सिंहडिप्टी रेंजर रामकुमेश मिश्रा एवं वनरक्षक दिनेश अंकित रामफल मुकेश अभिषेक वा विभाग की टीम

शामिल रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version