Site icon Yashbharat.com

Bhopal Update: भोपाल में मुस्लिम महि‍लाओं ने लगाए हर-हर मोदी के नारे; कार में से ही हाथ हिलाकर PM ने स्‍वीकारा अभिवादन

LIVE Janjatiya Gaurav Divas

भोपाल। राजधानी में जनजातीय महासम्‍मेलन और पुनर्विकसित वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर आए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का काफ‍िला कुछ समय के लिए होशंगाबाद रोड पर उस समय रोक देना पड़ा जब बड़ी संख्‍या में मुस्लिम महिलाएं और समाजजन उनके इस्‍तकबाल के लिए वहां मौजूद थे।

जब प्रधानमंत्री का काफ‍िला जम्‍बूरी मैदान से कमलापति स्‍टेशन की ओर जा रहा था तो होशंगाबाद रोड पर बड़ी संख्‍या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। इनमें मुस्लिम महिलाओं के साथ मुस्लिम बंधु

भी थे। इनमें से कुछ लोगों का कहना था कि वे करीब तीन घंटे से यहां जमा हैं और मोदी के दीदार करना चाहते हैं। कुछ समाजजनों ने बताया कि मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक से मुक्ति दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का धन्‍यवाद देना चाहती हैं। इस दौरान महिलाओं ने हर-हर मोदी के नारे भी लगाए। ये महिलाएं अपने हाथों में नारे लिखी तख्‍तियां लेकर खड़ी हुई थी। इस दौरान जिंदाबाद के नारे भी लगे।

जंबूरी मैदान पर संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचे थे। वहां से रानी कमलापति स्टेशन का लोकार्पण करने वे सड़क मार्ग से रवाना हुए थे।

मोदी के इंतजार में खड़ीं महिलाओं में से एक ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात हो पाएगी, लेकिन यदि हुई तो हम उन्हें धन्यवाद देने चाहते हैं कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के हित में जो यह कानून बनाया है, उससे हम बहुत शुक्रगुजार हैं। इससे मुस्लिम समाज को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। हालांकि सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रधानमंत्री वाहन से बाहर नहीं आ सके। उन्‍होंने कार में बैठै-बैठे ही हाथ हिलाकर इन लोगों का अभिवादन किया।

Exit mobile version