Wednesday, May 27, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal News: भाजपा मुख्यालय पर चयनित शिक्षकों ने दिया धरना, CM के लिए राखी-मिठाई लेकर पहुंची महिलाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते तीन साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित अभ्‍यर्थी बुधवार को अलग-अलग स्थानों से एकित्रत होकर भोपाल में सात नंबर बस स्‍टॉप स्‍थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में ठोस आश्‍वासन मिलने के बाद ही धरना से हटने की बात कही है। वहीं महिला शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उपहार में नियुक्ति पत्र मांगेंगे। जिस प्रकार रक्षाबंधन पर बेटी अपने मायके आती है, इसी प्रकार मध्य प्रदेश की बेटियां अपने मामा को राखी बांधने आई हैं। इस प्रदर्शन में अनेक महिलाएं मुख्‍यमंत्री के लिए राखियां एवं मिठाई लेकर पहुंची। चयनित शिक्षकों के इस प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा मुख्‍यालय पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शन के दौरान तीन महिलाओं के बेहोश होने की भी खबर है।

दरअसल, शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित अभ्‍यर्थियों की दस्‍तावेज सत्‍यापन के बावजूद नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में चयनित शिक्षक मनोज रजौरिया ने बताया कि अब तक 15 से ज्यादा बार प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन हर बार हमें मंत्री और अधिकारियों के तरफ से जल्‍द नियुक्‍ति का आश्वासन मिलता है, लेकिन समय गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। इस बार बिना नियुक्ति पत्र के यहां से नहीं जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम