Site icon Yashbharat.com

BHOPAL में कोरोना के 8 नए मरीज मिले, तीन पत्रकार भी शामिल

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज दोपहर तक आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमे तीन विभिन्न चैनलों के पत्रकार भी शामिल है। इन्हें मिलाकर भोपाल में कोरोना पीड़ितों की सं या 91 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है, इसमे एक क्षेत्रीय चैनल के संवाददाता के अलावा दो राष्ट्रीय चैनल के रिपोर्टर बताए जा रहे हैं। हालांकि विभाग द्वारा अब तक सिर्फ एक चैनल के पत्रकार जुगल किशोर शर्मा के ही संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। बताया जाता है कि जा रहा है, उनमे यह संक्रमण एक पुलिस अफसर के संपर्क में आने से फैला है। इसके बाद से ही चैनल में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप है।

Exit mobile version