Bhopal एक नेता की टिकट कटवाने दूसरे के समर्थकों का कमलनाथ के घर पर शक्ति प्रदर्शन

WhatsApp 1
MP Election मध्यप्रदेश में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी भोपाल Bhopal की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस पार्टी के नेता संजीव सक्सेना के समर्थकों ने आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के घर पर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि, इस विधानसभा क्षेत्र से पीसी शर्मा की जगह संजीव सक्सेना को टिकट दिया जाए।

भोपाल में कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना को टिकट के लिए प्रदर्शन

कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना की ओर से दावा किया गया है कि, दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कुल 233 पोलिंग बूथ हैं और प्रत्येक पोलिंग बूथ से 30 लोग शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रकार टोटल 6990 लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इस विधानसभा से वर्तमान में पीसी शर्मा विधायक हैं जो न केवल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता है बल्कि पिछली कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। प्रदर्शन करने वालों का दावा है कि यदि संजीव सक्सेना को टिकट मिलता है तो कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की है।
इसे भी पढ़ें-  UP MLC Chunav: पिता का नाम ‘B.Com’ तो कहीं ‘मूर्ख चंद’- वोटर लिस्ट में छपा ‘राम ने शर्मा को मारा’, बवाल मचा तो UP CEO बोले- ‘शुक्र है किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, कंप्यूटर जातिवादी नहीं होता’