Site icon Yashbharat.com

भूमि प्रगट माँ शारदा का 51 वां प्राकट्य उत्सव10 मई शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों के साथ मनेगा

IMG 20240509 WA0008

कटनी। श्री भूमि प्रगट माँ शारदा का 51 वां प्रकट महाउत्सव कार्यक्रम पर 10 मई दिन शुक्रवार को देशराज गुप्ता एवम श्रीमती यशोदा गुप्ता के द्वारा विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्री भूमि प्रकट माँ शारदा मंदिर बरगवां में दोपहर 12 बजे आरती एवम विशाल भंडारा दोपहर 1 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा इसके उपरांत मंदिर परिसर मे विशाल देवी जागरण का कार्यक्रम सुप्रसिद्ध गायिका संजो सिंह बघेल एवम उनके सदस्यों द्वारा प्रसुस्तित किया जायेगा।

मंदिर भक्त श्री राम गुप्ता रुपाली गुप्ता अमित गुप्ता तनु गुप्ता सुमित गुप्ता लष्मी गुप्ता श्री प्रकाश गुप्ता शैल गुप्ता नागपुर वाले डॉ शांतुन शीतल गुप्ता, डॉ अपूर्ब डॉ अलका गुप्ता गोंदिया वाले श्रीप्रिया, अंवेसा कौशिक, अछत, नित्या गुप्ता आदि मंदिर भक्तो कटनी के सभी भक्तों से इस माता की आरती भंडारा और विशाल देवी जागरण में पहुँचने की अपील की है। श्री भूमि प्रकट शारदा माता मंदिर बरगवां कटनी में भंडारा दोप:-1बजे से4 बजे तक देवी जागरण शाय:- 8 बजे से होगा।

Exit mobile version