Site icon Yashbharat.com

Bharatv/s Afganistan: Team इंडिया का पहला विकेट गिरा, मुजीब ने रोहित को बोल्ड किया

1025 Rohit Sharma

साउथैम्पटन।वर्ल्ड कप के 28वें मैच मेंशनिवार को भारत नेअफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया को पहला झटका पांचवें ओवर में ही लगा। रोहित शर्मा एक रन के निजी स्कोर पर मुजीब उर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस वर्ल्ड कप में पहली बार किसी स्पिनर ने भारत के खिलाफ विकेट लिया। कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं।

टीम इंडिया में चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया। अफगानिस्तान ने टीम में दो बदलाव किए थे।नूर अली जादरान और दौलत जादरान को टीम में से बाहर कर दिया। दोनों की जगह आफताब आलम औरहजरतउल्ला जजाई को टीम में शामिल किया।

अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर

अंक तालिका में भारतीय टीम चौथे और अफगान टीम 10वें स्थान पर है। टीम इंडिया 4 मैच में 3 जीत चुकी है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम की नजर चौथी जीत पर होगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम 5 मैच में एक भी नहीं जीत सकी।

Exit mobile version