Site icon Yashbharat.com

Bharat Wali Kangana Ranaut: ‘इंडिया’-‘भारत’ को लेकर कंगना रणौत ने रखा अपना पक्ष, बोलीं- हम भारतीय हैं इंडियन नहीं

kangna with modi

Bharat Wali Kangana Ranaut: ‘इंडिया’-‘भारत’ को लेकर कंगना रणौत ने रखा अपना पक्ष, बोलीं- हम भारतीय हैं इंडियन नहीं कंगना ने मंगलवार को अपने एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा नोट साझा किया और बताया कि भारत नाम इंडिया से अधिक सार्थक क्यों है? उन्होंने लिखा, “इस नाम में (इंडिया) प्यार करने जैसा क्या है?

सबसे पहले, वे ‘सिंधु’ का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के ‘इंडस’ कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया।” उन्होंने आगे कहा, “महाभारत के समय से कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे तो वे हमें इंदु सिंधु क्यों कह रहे थे?? साथ ही, भारत नाम इतना सार्थक है।

इंडिया का अर्थ क्या है?” अभिनेत्री ने निष्कर्ष निकाला, “मुझे पता है कि वे रेड इंडियन कहते थे, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया, क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी।

पुराने जमाने में भी शब्दकोशों में इंडियन का अर्थ गुलाम बताया जाता था। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। इसके अलावा, यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।”

 

इस फिल्म में आएंगी नजर

बता दें, राष्ट्रपति भवन द्वारा नौ सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत के नाम पर निमंत्रण भेजे जाने के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार हमलावर नजर आई। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही चंद्रमुखी 2 में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी दिखेंगी। फिल्म में वह इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।

Exit mobile version