कटनी ।– जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कटनी शहर मे भारत निर्माण कोचिंग शुरू करने के प्रणेता और सूत्रधार कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की पहल पर अब बड़वारा और स्लीमनाबाद क्षेत्र के युवाओं के सपनों को पंख देने और भविष्य को संवारने हेतु अब जिला प्रशासन, अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बिरला व्हाइट कंपनी और महाकौशल रिफ्रेक्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से अब बड़वारा में 1 जुलाई और स्लीमनाबाद मे 16 जुलाई 2024 से भारत निर्माण कोचिंग की जिले की दो और शाखाएं खुलने जा रही है। इन्हे मिलाकर जिले में अब भारत निर्माण कोचिंग की चार शाखाएं हो जाएगीं। कटनी और कैमोर मंे पूर्व से ही भारत निर्माण कोचिंग की शाखाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराई जा रहीं है।
बड़वारा एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराकर अपनी प्रतिभा का परचम फहराने की दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से बड़वारा मे जहां अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बिरल व्हाईट कंपकनी ने निःशुल्क भारत निर्माण कोचिंग शुरू करने मे रूचि दिखाई थी। वहीं स्लीमनाबाद में महाकौशल रिफेक्ट्रीज प्रबंधन ने भी निःशुल्क भारत निर्माण कोचिंग प्रारंभ करने मे मंशा जाहिर की थी।
ये पाठ्यक्रम होंगे संचालित
भारत निर्माण कोचिंग में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अलावा कर्मचारी चयन आयोग, रेल्वे, बैंकिंग, इंस्पेक्टर आदि एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। बताते चलें कि कटनी भारत निर्माण कोचिंग संस्थान में कलेक्टर श्री प्रसाद ने समय- समय पर पहुंचकर छात्रों और युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने यहां के छात्रों से जीवन्त संवाद कर कोचिंग के लिए आवश्यक पुस्तकें भी मुहैया कराई है।
प्रवेश हेतु पंजीयन फार्म
जिले के छात्रों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रयासों से बड़वारा में संचालित होने वाली भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश पंजीयन हेतु 18 जून से 27 जून तक प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किये जा सकेंगे।
जबकि जिला प्रशासन कटनी और महाकौशल रिफैक्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से स्लीमनाबाद में संचालित होने वाली भारत निर्माण निःशुल्क कोचिंग चौप्टर स्लीमनाबाद में प्रवेश पंजीयन हेतु 25 जून से शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त किये जा सकेंगे।
आवश्यक दस्तावेज
भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पासपोर्ट साईज के दो फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।
निर्धारित योग्यता
भारत निर्माण कोचिंग मे प्रवेश हेतु मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग, रेल्वे, बैंकिंग आदि एक दिवसीय परीक्षाओं में प्रवेश के लिए न्यूनतम कक्षा 12वीं पास या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता के विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे।
संपर्क नंबर
बड़वारा में भारत निर्माण कोचिंग में प्रवेश सहित अन्य जानकारी के संबंध में मोबाइल नंबर 7987959178 तथा 9329313329 एवं 9893073801 पर संपर्क किया जा सकता है।
बड़वारा और स्लीमनाबाद में संचालित कोचिंग संस्थान में प्रवेश हेतु सभी छात्रों को पंजीयन फार्म भरना अनिवार्य होगा। छात्रों की संख्या निश्चित सीट से ज्यादा होगी, तो लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जायेगा।
फोटो –07,08
क्रमांक-2144/215
कुटेश्वर चूना पत्थर खदान, भिलाई इस्पात संयंत्र उपक्रम द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत किये गए कई विकास कार्य
कटनी (17 जून) – भारतीय इस्पात प्राधिकरण, कुटेश्वर चूना पत्थर खदान, भिलाई इस्पात संयंत्र एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और एक महारत्न कंपनी परिधीय गांवों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सीएसआर के तहत काम करने के लिए समर्पित है। कुटेश्वर चूना पत्थर खदान अपने परिधीय अंतर्गत आने वाले ग्रामों में रहने वाले लोगों के जीवन के उत्थान और उन्हें आजीविका प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्य करती है।
कुटेश्वर चूना पत्थर खदान द्वारा अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए किये गए महत्पूवर्ण कार्याे के तहत 1 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से बाणसागर कॉलोनी से माइंस चेक पोस्ट तक सड़क की मरम्मत के कार्य सहित ग्राम कोनिया में 0.8 किमी लंबाई की सड़क का मरम्मत कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त इस उपक्रम के माध्यम से 9 लाख रूपये का व्यय किया जाकर एलिम्को एवं अन्य एजेंसियों के माध्यम से कृत्रिम अंगों के उपकरण का वितरण किया गया है।
उपक्रम के माध्यम से सीएसआर गतिविधियों के तहत कराये गए कार्याे में शासकीय महाविद्यालय बरही में 10 लाख रूपये की लागत से खेल मैदान का विकास कार्य, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को 1 करोड़ 60 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना, ग्राम गैरतलाई और कोनिया गांव में तालाबों में 16 लाख 37 हजार रुपये की लागत से पानी की आपूर्ति कारना सहित परिधीय सीमान्तग्रत आनें वाले गांवों में 4 लाख 39 हजार रुपये की लागत से मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव आदि का कार्य शामिल है।
कुटेश्वर चूना पत्थर खदान भविष्य में भी अपने परिधीय गांवों के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अपनी ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रतिबद्ध से कार्य करने हेतु कहा गया है।
क्रमांक-2145/216
मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल की मौजूदगी में जारवाही के तालाब परिसर में चला सफाई अभियान
श्रमदान एवं दीपदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का दिया संदेश
कटनी (17 जून) – जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी के अवसर पर विगत दिवस मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं छात्र – छात्राओं की मौजूदगी में जरवाही स्थित तालाब परिसर और मंदिर के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक श्री जायसवाल द्वारा स्थानीय जानो के साथ मिलकर मंदिर एवं तालाब परिसर के आस-पास श्रमदान कर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण हेतु रंगोली बनाई जाकर तालाब में दीपदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रदीप सिंह, स्थानीय सरपंच, सचिव, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के अध्यक्ष हीरामणि हल्दकार, सचिव देवेंद्र हल्दकार, समिति के सदस्य गण, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं सहित परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा, अमित कुमार तिवारी, रामानुज पांडेय, विनीत सौंधिया सहित अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
फोटो –12 से 17 तक
क्रमांक-2146/217
मंगलवार को कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता विष्णु वराह मंदिर कारीतलाई पर होगी आधारित
लिंक में उपलब्ध लघु वीडियो फिल्म को देखकर दिये जा सकेंगे क्विज के जवाब
कटनी (17 जून) – ‘‘कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता’’ के तहत दिन मंगलवार 18 जून को कारीतलाई के विष्णु वराह के राष्ट्रीय स्मारक पर एवं ऐतिहासिक तौर पर प्रसिद्ध क्षेत्र से संबंधित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में सवाल पूछे जाएगें। जिसका जवाब प्रतिभागी 18 जून मंगलवार की रात 12 बजे तक दे सकेंगे।
इसके लिए जिला प्रशासन की शासकीय वेबसाइट में उपलब्ध लिंकhttps://youtu.be/DLbxp92qgGcमे जाकर लघु वीडियो फिल्म देखी जा सकती है। क्विज़ के सवालों को भी 18 जून को रात 12 बजे तक ज़िला प्रशासन की वेबसाइट https://katni.nic.in/event/कटनी-को-जानो-प्रतियोगिता/ पर देखा जा सकेगा।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के सवाल इसी लघु वीडियो फिल्म पर आधारित होंगे। जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के राष्ट्रीय महत्व के स्मारक विष्णु वराह कारीतलाई के भगवान विष्णु के पांचवी सदी के स्थापित अद्भुत मंदिर, सहित विंध्य पर्वत माला मे बसे इस ग्राम कल्चुरी शासकों के कला केंद्र की जानकारी सहित देश विदेश की शोभा बने यहां के पुरावशेष एवं यहां पर स्थापित भगवान गणेश, भगवान विष्णु वराह एवं शिव पार्वती की प्रतिमाओं सहित यहां से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जायेगी।
फोटो –18,19,20
क्रमांक-2147/218
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
कटनी (म.प्र.)
संपर्क – 07622-222229
07622-222230 (OFFICE)
E-Mail – dprokatni@gmail.com
