FEATUREDLatest

Bengaluru Building Collapse : नगरपालिका ने गिराई बहुमंजिला इमारत, देखिये कैसे सेकेन्ड्स में ध्वस्त हुई ये बिल्डिंग

Karnataka Building Collapse : बेंगलुरु में बारिश के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें रहनेवालों के लिए हमेशा जान का खतरा बना रहता है। ऐसी ही इमारत को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने ध्वस्त कर दिया। बेंगलुरु के वृषभावती नगर वार्ड में शंकर नाग बस स्टैंड के निकट एक बहुमंजिला इमारत लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। भारी बारिश के कारण इसकी नींव बह गई थी, और ये बमुश्किल टिका हुआ था। ऐसे में जान-माल के नुकसान की आशंका को देखते हुए BBMP ने इसे खुद ही सुरक्षित तरीके से गिराने का फैसला लिया। बिल्डिंग को गिराने से पहले इस इमारत में रहने वाले सभी परिवार को बाहर निकाल लिया गया था। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह ये इमारत बुलडोजर के हल्के झटके से ही ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।

 

 इसे देखते हुए, इसमें रहने वाले लोगों और पड़ोसियों ने तत्काल इसकी जानकारी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका को सूचना दी। जिसके बाद इमारत को खाली कर दिया गया था। इसके निरीक्षण के बाद बीबीएमपी के अधिकारियों ने कहा था कि इमारत कभी भी गिर सकती है और आसपास के भवनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे सुरक्षित रूप से नीचे खींचना बेहतर होगा। इसके पीछे भारी बारिश और बिल्डिंग की कमजोर नींव को मुख्य वजह बताया गया। बता दें कि रविवार और सोमवार को बेंगलुरु में भारी बारिश हुई थी, जिससे शहर भर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।
https://twitter.com/ANI/status/1448258000091852802?t=48rHJbEUpxmndHcCRKoy0w&s=19

आपको बता दें कि बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों में इमारतों के झुकने और गिरने की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। बीते हफ्ते कस्तूरी नगर में बेंगलुरु एक पांच मंजिला आवासीय इमारत ढह गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। बेंगलुरु के नगर आयुक्त ने कमजोर इमारतों के गिरने के खतरे को देखते हुए कहा है कि एक समिति बनाए जाएगी, जो ऐसी बिल्डिंगों की पहचान करेंगी।

 

 

 

Back to top button