Site icon Yashbharat.com

CM मोहन यादव के आगमन से पहले उमरिया में सियासी हलचल: 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं को थमाया गया नोटिस

notice

CM मोहन यादव के आगमन से पहले उमरिया में सियासी हलचल: 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं को थमाया गया नोटिस

उमरिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया जिले में प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने जिले के 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधात्मक नोटिस जारी किए हैं।

इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

क्यों जारी किए गए नोटिस?

मिली जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया और विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति भंग तथा कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। CM मोहन यादव के आगमन से पहले उमरिया में सियासी हलचल: 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं को थमाया गया नोटिस

BNSS की धाराओं के तहत कार्रवाई

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं पर की गई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं में असंतोष है और इसे लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो सकता है।

Exit mobile version